दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर की प्रार्थना सभा में शामिल हुए संजय कपूर

मनोरंजन
Spread the love

फिल्म अभिनेता संजय कपूर ने शुक्रवार को दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर की प्रार्थना सभा में शिरकत की। उन्होंने इस प्रार्थना सभा की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा भी की हैं। इस तस्वीर में  संजय कपूर एक कुर्सी पर बैठे हैं और उनके पीछे राजीव कपूर का फोटो फ्रेम है और उसके ऊपर माला चढ़ी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही संजय कपूर ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा हैं। संजय ने लिखा-‘आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे!’

संजय कपूर की इस पोस्ट के जरिये फैंस राजीव कपूर की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। संजय कपूर के अलावा इस प्रार्थना सभा में  रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, नीतू सिंह, बोनी कपूर, साजिद खान समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि 9 फरवरी, 2021  को चेंबूर के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से कपूर परिवार और मनोरंजन जगत की हस्तियों के साथ-साथ उनके फैंस को भी गहरा झटका लगा। राजीव कपूर का निधन हिंदी सिनेमा की अपूरणीय क्षति है। राजीव कपूर को हिंदी सिनेमा में दिए गए सराहनीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जायेगा।