
हजारीबाग। सड़क हादसे में हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस सहित 6 लोग घायल हो गये हैं। घटना रांची-हजारीबाग फोरलेन में अचानक स्कूटी सवार के आ जाने की वजह से हुई। सभी घायलों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हजारीबाग एसपी की इनोवा कार 14 जून को रांची-हजारीबाग फोरलेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। यह घटना रामगढ़ के पटेल चौक के आगे मुर्राम के पास बाइपास फोरलेन पर क्रॉसिंग के पास हुई। एक स्कूटी अचानक सामने आ गयी। इसकी वजह से एसपी की इनोवा कार स्कूटी से टकराकर आगे चल रहे एक ट्रेलर को पीछे से धक्का मार दिया।
इस घटना में बॉडीगार्ड समेत 6 लोग घायल हो गए। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूटी सवार दंपती और दो बच्चे भी घायल हैं। घटना की सूचना के बाद रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली।