- 18+ के लोगों के टीकाकरण की तैयारी पूरी
- रांची और बोकारो में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। सरकार के प्रयासों से कोरोना संक्रमण में कमी नजर आ रही है। हालांकि अभी भी खतरा टला नहीं है। नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह हर स्तर पर लगातार दी जा रही है।
केंद्र सरकार के कोटे से 10 मई तक 4,14 340 डोज कोवैक्सीन और 2,34,400, डोज कोवीशील्ड के वितरण के लिए स्टॉक में हैं। रांची में राज्य सरकार के स्टॉक में कोवैक्सीन की 1,34,400 और कोवीशील्ड की 1, 00, 000 डोज उपलब्ध है। ये सभी वैक्सीन राज्यवासियों को निःशुल्क दिये जायेंगे।
नागरिकों को बनना होगा सहभागी
राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत को लेकर हर स्तर पर मुकम्मल व्यवस्था की है। अभी तक राज्य के 18-44 आयुवर्ग में लगभग 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रांची, बोकारो सहित कुछ अन्य शहरी क्षेत्रों में लोगों में टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। कई जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरुकता नहीं दिख रही है।
जनजातीय भाषाओं में भी प्रचार
टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा सरकार ले रही है। जनजातीय भाषाओं में भी सरकार टीकाकरण से संबंधित प्रचार कर रही है। संथाली, मुंडारी, हो, सहित अन्य भाषाओं में विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सखी मंडल की दीदीयां भी प्रचार में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने खुद टीका का डोज लेकर राज्य के लोगों को यह संदेश दिया है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इससे कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे ही कोरोना को करारा जवाब दिया जा सकता है।
किस जिल में भेजी गई कितनी वैक्सीन
जिला कोवैक्सीन कोवीशील्ड कुल
बोकारो 2630 4230 6860
चतरा 6600 8130 14730
देवघर 4570 12760 17330
धनबाद 20410 2860 23270
दुमका 24620 15290 39910
ईस्ट सिंहभूम 5320 4320 9640
गढ़वा 8240 8960 17200
गिरिडीह 23190 9150 32340
गोड्डा 9280 7580 16860
गुमला 12070 3130 15200
हजारीबाग 19480 7230 26710
जामताड़ा 6280 6530 12810
खूंटी 15820 4490 20310
कोडरमा 5370 5980 11350
लातेहार 3850 7400 11250
लोहरदगा 11430 7330 18760
पाकुड़ 10670 6230 16900
पलामू 32510 7220 39730
रामगढ़ 680 4890 5570
रांची 9110 7030 16140
साहेबगंज 8370 7620 15990
सरायकेला 700 1260 1960
वेस्ट सिंहभूम 9960 3690 13650