नदी में नहाने गये दो बच्‍चे, एक डूबा, दूसरे की हालत गंभीर

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। दो बच्‍चे नदी में नहाने गये थे। इसमें एक डूब गया। दूसरे को लोगों ने बचाया। उसकी हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने अधिकारियों से शीघ्र बच्‍चे को ढूंढने का निर्देश है।

जानकारी के मुताबिक जिले के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती घोड़ा चौक के पास खरकाई नदी में दो बच्‍चे नहाने गये थे। इस दौरान एक बच्‍चा सूरज प्रमाणिक नदी के तेज बहाव में डूब गया। स्‍थानीय लोगों की मदद से दूसरे बच्चे गोपाल को बचाया गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा कि मरीन ड्राइव घोड़ा चौक निवासी बलदेव प्रामाणिक के 10 वर्षीय पुत्र सूरज प्रामाणिक के नदी में डूबने की खबर मिली है। घटनास्थल पर पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिया हूं कि अविलंब गोताखोरों की सहायता से उन्हें खोजें।

बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंचे। पुलिस भी दल बल के साथ मौके पर पहुंची। बच्‍चे को ढूंढने के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आम लोगों से अपील की है कि नदी में पानी ज्यादा है। बच्चों को नदी की तरफ नहीं जाने दें।