आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

29 मई, 2021

मेष :  समय अनुकूल रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चिंतता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।

वृष : भाग्य के बल से कार्य सिद्ध होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

मिथुन : सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी कंप्टेबल रहेगी। दूसरों की जवाबदेही न लें। थकान रह सकती है।

कर्क : शुभ कार्य होगा। किसी भी प्रकार के विवाद में नहीं पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चिंतता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

सिंह : समय सामान्य है। रोग से बचें। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कन्या :  किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु पराजय होंगे। किसी व्यक्ति की बातों में नहीं आएं।

तुला : पराक्रम से कार्य सिद्ध होगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक : नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम और जमानत के कार्य टालें।

धनु : आय होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। भाग्य अनुकूल है।

मकर : नई कार्य योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ : धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

मीन :  समय अनुकूल है। अच्छी खबर मिल सकती है। दौड़ धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।