आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

28 मई, 2021

मेष :- पहले किए गए कार्यों के उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। लेन-देन करार की चिंता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें।

वृष :- बहस से बचें। अचानक आय होगी। साझेदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। संतान, भाइयों से मदद मिल सकेगी। कारोबारी अनुबंध होंगे। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन :- व्यापार से लाभ का योग है। वैचारिक अनुकूलता का लाभ लें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। चिंता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। जल्दी में कोई काम न करें।

कर्क :- नयी आय के लिए दिन अच्छा है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। धैर्य रखें।

सिंह :- संतान से लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ बढ़ेगा। परिवार में वैवाहिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। पत्र, सूचना मिलेगी। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन हो पाएगा।

कन्या :- बहस से बचें। माता पिता की सेवा करें। बाहरी सहयोग सहज ही मिलेगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। पूँजी निवेश लाभकारी रहेगा। कामकाज की संभावनाएं बनेंगी।

तुला :- समय अनुकूल है। किसी कार्य में सफलता हासिल होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। दूसरों की मदद करके मानसिक संतोष मिलेगा।

वृश्चिक :- आय होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी खबर मिल सकती है। धैर्य रखें। आर्थिक तंगी रह सकती है। लापरवाही, टाल-मटोल से समस्याओं को नहीं बढ़ाएं।

धनु :- समय अनुकूल है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापारिक विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकेगा। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें।

मकर :- आलस को त्यागें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। प्रयास करते रहें। संबंधों में सुधार की संभावना है। लापरवाही से काम नहीं करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। हितकारक व्यक्तियों से भेंट होगी।

कुंभ :- अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी। प्रमाद नहीं करें। सत्संग का लाभ मिलेगा। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है।

मीन :-  पिता से संबंध मधुर होगा, पर फालतू खर्च होगा। धैर्य रखें। परिवार की समस्याएं हल होंगी। वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिलेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।