आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

10 अप्रैल, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

हर काम में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। सेहत के लिहाज से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा। यह भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। बेहतर महसूस करेंगे। सोशल साइट्स के काम से जुड़े लोगों की जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। जल्दबाजी में कोई फैसला भी नहीं लें। अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को नया सिखने को मिलेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। कॉमर्स के छात्र को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है। संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

किसी खास काम में फायदा होगा। भाई-बहन के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी बातों से प्रभावित होंगे। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज सामने आयेंगे। जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल खुश करेगा। दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती सामने आयेगी। उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस काम से प्रभावित होंगे। प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

परिस्थितियां अनुकूल बनेगी। ऑफिस के काम में बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)