आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

26 मई, 2021

मेष :-  कुछ मानसिक उलझन होगा। आय के मार्ग खुलेंगे, पर कार्य व्यवसाय एवं नौकरी में कुछ दिक्कतें  होंगी। पुरातत्व सुख मिलेगा। किया गया परिश्रम सार्थक होगा। वही परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृष :- मित्र या किसी अपने के बल पर आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काम-काज के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मिथुन :- शत्रु सक्रिय होंगे। कुछ बाधा उत्पन्न होगी। घरेलू विवाद कोशिश करने से सुलझ सकता है। भाग्योदय संभव है। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा।

कर्क :- समय सामान्य है। काम-काज सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नवीन मित्रता हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है।

सिंह :- माता को कष्ट हो सकता है। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। शुभफलों की प्रधानता रहेगी। विवाद से दूर रहें।

कन्या :- पराक्रम बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। काम-काज सामान्य रहेगा। परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। किसी से मन-मुटाव हो सकता है।

तुला :- पैतृक संपत्ति का लाभ बढ़ेगा। काम-काज सामान्य रहेगा। आपका मन किसी भी काम में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा हो सकते हैं। परिवार या मित्र से मतभेद हो उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक :- समय लाभ का मौका देगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। दूसरों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बन सकती हैं।

धनु :- आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।खर्चे में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विदेश से लाभ होगा।

मकर :- आलस त्यागें। कार्य योजना में विस्तार हो सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ :- पिता या किसी सम्मानित से लाभ होगा। जीवन साथी की भावनाओं की कद्र करें। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता बनी रहेगी। परिवार की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन :- भाग्य और धर्म का साथ मिलेगा। करीबियों की भावनाओं की कद्र करें। आपके मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। कामकाज में लाभ होगा। दुर्गा माता का मंत्र जपें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।