आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

22 मई, 2021

मेष

मौसमी रोग से बचे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे।

वृष

शिक्षा में सफलता का योग है। सुख सुविधा का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी के साथ मन मुटाव हो सकता है।

मिथुन

माता या किसी महिला से विवाद होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। किसी कार्य करने से पूर्व विचार कर ले।

कर्क

समय अनुकूल है। क्रोध से बचे। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ‍विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे।

सिंह

समय लाभ देगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। किसी बड़े कार्य के होने से मन खुश रहेगा।

कन्या

मुश्किल का दिन बीत गया है। व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। प्रयास करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

तुला

खर्च में कमी आवश्यक है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना के साथ ही जल्दबाजी से हानि संभव है। परिवारिक कलेश होगा। आलस त्यागे।

वृश्चिक

समय उपयुक्त है। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। कोई बड़ा कार्य होगा।

धनु

पिता से विचार नहीं मिलेगा। नई व्यवसायिक योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें।

मकर

भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल रहा है। कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय होने से चिंता और तनाव रहेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। थकान रहेगी।

कुंभ

दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। उचित होगा कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे।

मीन

जीवनसाथी के साथ कोई कार्य करने की योजना बन सकती है। आपकी वाकशैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।