आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

10 मई, 2021

मेष

कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। समय अनुकूल है।

वृष

किसी कार्य में हानि भी हो सकती है। धैर्य रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद हो सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दूध का दान करें।

मिथुन

आलस त्यागे। आय होगी। बिना वजह किसी से विवाद नही करें। पार्टी और पिकनिक का आनंद किरकिरा होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। कुछ मानसिक तनाव होगा

कर्क

समय अनुकूल है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करें। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। बेकार की बातों पर ध्यान नहीं दें।

सिंह

कोई समस्‍या हो तो नजरअंदाज नहीं करें। कार्य को लेकर व्यस्तता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या

जोखिम के कार्य टालें। किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार में तनाव रह सकता है। यथासंभव यात्रा टालें। जल्दबाजी नहीं करें। व्यापार ठीक चलेगा।

तुला

कुछ समय माता और परिवार को देना चाहिए। धन का सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त नहीं होगा। रुके कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि होगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।

वृश्चिक

आर्थिक नीति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

धनु

व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। दुष्टजन और ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें।

मकर

समाज में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य  कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कुंभ

आय में कुछ कमी होगा।  बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य के नजरअंदाज नहीं करें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी।

मीन

कुछ व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। सुख के साधन जुटेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।