आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

05 मई, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने से आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनेंगे। आयवश्यक कार्य मध्याह्न से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। इसके बाद सभी कार्यो में व्यवधान आने लगेंगे। जहां से लाभ की संभावना है, वहां से निराशा मिलेगी। फिर भी मानसिक रूप से विचलित नहीं होंगे। परिजनों का स्नेह एवं सहयोग मिलता रहेगा। घर के बुजुर्ग की सेहत खराब होने के कारण थोड़ी असहजता बनेगी। संतानों के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन आपके अनुकूल रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ होने के संकेत है। थोड़े प्रयास के बाद लटके सरकारी कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र से दोपहर के बाद आकस्मिक खुशखबरी मिलने से आनंदित रहेंगे। धन का खर्च अधिक रहेगा, परंतु व्यर्थ नहीं होगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नए संबंध बनने की पूर्ण संभावना है। घर के बुजुर्ग की कृपा बनी रहेगी। अधिकारी अथवा अन्य वरिष्ठ लोगों से आसानी से काम निकाल सकेंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन भाग्योदय कारक रहेगा। घर एवं बाहर आशा से अधिक सहयोगी वातावरण मिलने से लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। उधार संबंधित व्यवहारों के कारण थोड़ी चिंता भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको की कार्य कुशलता के लिए प्रशंसा होगी। थोक अथवा कमीशन के व्यवसाय से अधिक लाभ मिलेगा। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होने से खुश रहेंगे। घर की महिलाएं आप पर प्रसन्न रहेंगी। दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। बाहर घूमने एवं उत्तम भोजन सुख मिलेगा। आलस्य से बचें।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आशा से अधिक एवं एकदम विपरीत फल मिलेगा। अपनी सोच में निराशा को जगह नहीं दें। आज आप जो भी विचार करेंगे, उसका विपरीत फल मिलेगा। कार्यों में अधिक व्यस्त रहने के कारण सामाजिक क्षेत्र से दूरी बनेगी। धन लाभ के लिए किये जा रहे प्रयासों में बड़ी मुश्किल से सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। खर्च अनियंत्रित रहेंगे, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। शारीरिक रूप से अधिक परिश्रम करने में असमर्थ रहेंगे। हित शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। सतर्क रहें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन लाभदायक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले से बेहतर चलेंगे। आपकी सोची हुई योजनाओं में अधिकांश सफल रहेंगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यवसाय में नए प्रयोग अधिक लाभ कराएंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति में थोड़ी बाधा आ सकती है। प्रयास करने पर वापसी की उम्मीद बनी रहेगी। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। सुख के साधनों की वृद्धि करने पर अधिक ध्यान रहेगा। इसपर खर्च भी करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन के पूर्वार्द्ध में दुविधा में फंसे रहेंगे। किसी भी कार्य में स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण कार्य रुके रह सकते है। केवल मन ही मन कार्यों की रूपरेखा बनाएंगे। धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होती जाएगी। किसी भी प्रकार का आर्थिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन की आमद सुनिश्चित नहीं रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे। पारिवारिक वातावरण आरंभ में मनमुटाव वाला रहेगा। बाद में आपसी भावनाओं की समझ होने लगेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सभी कार्यों को आप जी जान से करेंगे। सफलता मिलने में संदेह रहेगा। सरकारी कार्य भी नियमों की पूर्ति नहीं होने के कारण अधूरे रहेंगे। मध्याह्न के बाद व्यावसायिक एवं घरेलु कार्यों के कारण दौड़-धूप करनी पड़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आने से शरीर में शिथिलता आएगी। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। लोग मीठा व्यवहार करके अपना काम निकालेंगे। बाहर के लोगों के प्रति अधिक उदारता दिखाएंगे। घर में इसके विपरीत व्यवहार रहने से क्लेश होने की संभावना है। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। आहार संतुलित लें।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन भी थोड़ा सावधानी बरतने की सलाह है। किसी गलती के कारण मन में संताप रहेगा। हानि के चलते कार्यों से मजबूरन जी चुरायेंगे। सरकारी कार्य लंबित रहने से समय एवं धन व्यर्थ खर्च होंगे। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी महिला के कारण अशांति फैल सकती है। धर्म के प्रति निष्ठा होने पर भी भजन पूजन में मन नहीं लगा पाएंगे। संध्या के आसपास का समय थोड़ा राहत भरा रहेगा, परन्तु थकान भी रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन सामान्य से अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इससे आर्थिक लाभ की आशा नहीं रखे। संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन लाभ के लिए थोड़ा अधिक बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में भी सहभागिता देंगे। मध्याह्न के समय कार्य व्यवसाय में गति रहने से व्यस्तता रहेगी। शारीरिक रूप से थका हुआ अनुभव होगा। परिजनों की इच्छापूर्ति‍ पर खर्च करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेंगे। घर एवं बाहर का वातावरण इसी कारण दूषित हो सकता है। आर्थिक आयोजनों को पूर्ण करने में पहले बाधाएं आएगी। बाद में स्थिति आपके पक्ष में आने से लाभ के अवसर मिलेंगे। मध्याह्न के बाद अधिकांश मामलों में आप अपने मन की ही करेंगे। इससे संतुष्ट भी रहेंगे। घर की समस्याएं घर में ही निपटाएं, बाहर नहीं ले जाएं। व्यावसायिक कारणों से अल्प लाभदायी यात्रा हो सकती है। पैतृक कार्य में सफलता मिलेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

अधिकांश समय चंचलता रहेगी। महत्‍वपूर्ण कार्यों में भी लापरवाही दिखाएंगे। इच्छाशक्ति की कमी रहने से कार्य हानि हो सकती है। व्यवहारिक रूप से अधिक सक्रिय रहेंगे। मन चंचल रहने पर भी हास्य परिहास से आसपास का वातावरण हल्का करने की क्षमता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से संध्या का समय अधिक शुभ रहेगा। बैठे बिठाये धन लाभ होने की सम्भवना है। पारिवारिक सदस्य से रूठना मनाना लगा रहेगा। मित्र मंडली के साथ पर्यटन के अवसर मिलेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

पूर्व निर्धारित कार्य में विलंब होने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। धन संबंधित कार्य को लेकर किसी से तकरार हो सकती है। गहरी सोच में डूबे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का मनमाने आचरण के कारण क्रोध आएगा। फिर भी मौन रहकर कार्य करें अन्यथा आगे होने वाले लाभ से वंचित रह सकते है। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। विघ्न डालने वाले स्वयं अपनी गलती मानकर सहयोग करेंगे। धन लाभ मध्यम रहेगा। परिजनों से भी बेकार की बहस हो सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।