नदी की धार में बहे पिट्स मॉडर्न स्कूल के छात्र का अब तक पता नहीं

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। नदी की धार में बहे पिट्स मॉर्डन स्‍कूल के छात्र का अब तक पता नहीं चल पाया है। दूसरे दिन भी कोनार नदी में गोताखोरों ने उसे खोजा। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी हो कि छठ घाट पर 30 मई को नहाने के लिए गये अभिषेक कुमार का पांव फिसल गया था। इसके कारण वह नदी की तेज बहाव में बहता चला गया। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी, वे भी नदी में कूद पड़े। काफी मशक्कत की। इसके बाद भी अभिषेक का कहीं पता नहीं चला। लगातार दूसरे दिन गांव वाले काफी मेहनत करते रहे। सभी हैरान-परेशान हैं।

लापता बच्चा को ढूंढते हुए सीआई सुरेश बरनवाल एवं गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाखा, पीएसआई रतन कुमार अपने दल बल के साथ बोकारो नदी तट तक पहुंचे। इस संबंध में सीआई सुरेश बरनवाल ने बताया कि अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि नदी में लापता छात्र का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे का कार्य किया जाएगा।