रात को घर में आया था कोई, सुबह नाबालिग की मिली जली लाश

अपराध झारखंड
Spread the love

दुमका। झारखंड की उपराजधानी में एक नाबालिग की जली लाश उसके घर से मिली। पुलिस शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दी है। इसके बाद मामले की जांच में जुट गई है। इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह घटना दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कजलादहा गांव की है। यहां एक नाबालिग लड़की की जली हुई लाश उसी के घर से बरामद की गई। शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि रात में कोई घर पर आया था। बेटी को जलाकर मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका जताया यह भी जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद लड़की को जलाकर मार दिया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सबकुछ स्‍पष्‍ट हो पाएगा।