कांके रोड के शिवोली इलेक्ट्रिकल शॉप और सुधा स्टोर को किया गया सील

झारखंड
Spread the love

  • मां तारा गारमेंट्स कपड़ा दुकान भी किया गया सील
  • गाइडलाइंस के पालन को लेकर चला जांच अभियान

रांची। रांची शहर में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राज्य सरकार की गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए लगातार दंडाधिकारी गश्त कर रहे हैं। कोविड-19 के अनुरूप उचित व्यवहार के पालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसकी जांच को लेकर 20 मई को अभियान चलाया गया।

तीन दुकानों को किया गया सील

झारखंड वित्त सेवा के परिक्ष्यमान पदाधिकारी नवीन कुमार साहू ने कांके रोड स्थित शिवोली इलेक्ट्रिकल शॉप और सुधा स्टोर को कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर सील किया। परिक्ष्यमान उप समाहर्ता निशांत अंजुम ने बूटी के बसंत विहार स्थित कपड़ा दुकान मां तारा गारमेंट्स को कोविड नियमों के उल्लंघन के लिए सील कर दिया।

लोगों को किया गया जागरूक

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों द्वारा लोगों को मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कोविड अनुरूप उचित व्यवहार करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। लोगों को SMS फॉर्मूला को अपनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का सही इस्तेमाल करने और  सैनिटाइजर का समय समय पर इस्तेमाल करने  के बारे में भी बताया गया।

अलग- अलग बाजारों में जांच

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने थाना अंतर्गत पड़ने वाले बाजार/ दुकान/ प्रतिष्ठान में जाकर कोविड-19 अनुरूप  उचित व्यवहार के पालन की जांच की।

थानावार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी

1. लालपुर थाना –  सागर प्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी वन

2.  सदर थाना-  निशांत अंजुम, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता

3.  डेली मार्केट थाना – कोमल कुमारी, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता

4. हिन्दपीढ़ी थाना- आकाश कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी

5. बरियातू थाना – हरिनारायण भगत,  परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी

6. लोअर बाजार थाना – संजीत घोष, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी

7. चुटिया थाना- रूपम महतो  परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी

8. डोरंडा थाना धीरज कुमार- परिक्ष्यमान उप समाहर्ता

9.  नामकुम थाना – अतुल कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी

10. तुपुदाना ओपी – कृति वर्धन, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी

11.  धुर्वा थाना – राहुल कुजुर, साउथ सर्किल

12. जगरनाथपुर थाना – मनीष कुमार, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता

13.  अरगोड़ा थाना – आरबी सिंह,  कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल शहरी

14. सुखदेव नगर थाना- सबिता सिंह परिक्ष्यमान उप समाहर्ता

15. पंडरा ओपी – वीर सिंह होरो, वेस्ट सर्किल

16.  गोंदा थाना-  नवीन प्रसाद साहू, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी

17. कांके थाना- राज कृष्ण, साउथ सर्किल

18. कोतवाली थाना- संजीव कुमार सिन्हा, साउथ सर्किल