पत्‍नी को फांसी के फंदे से झूलता देखकर पति ने उठाया ये कदम, हैरान रह गये लोग

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। पत्‍नी और पत्‍नी में विवाद हुआ था। इसके बाद पत्‍नी फांसी के फंदे से झूल गई। फिर पति ने भी ऐसा कदम उठाया कि आसपास के लोग जानकर हैरान रह गये। यह मामला लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाखर नवा टोली गांव का है।

बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी गुस्से में आकर अपने घर में रस्सी को फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पति दीवार तोड़कर घर में घुसा। उसने पत्नी को फांसी के फंदा में झूलता पाया। इसके बाद उसने भी फांसी लगा ली। मृतक की पहचान वीरेंद्र नगेसिया के पुत्र संजय नगेसिया एवं उसकी पत्नी के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दो प्रेमी जोड़ों द्वारा मौत को गले लगा लिए जाने से पाखर पठारी क्षेत्र में मातम छा गया है। घटना के बाद देर शाम तक शव फंदे में ही झूलता रहा। पंचायत के पूर्व मुखिया सह आजसू पार्टी के किस्को प्रखंड अध्यक्ष शनिचरवा किसान ने बताया कि संजय नगेसिया का गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र की लड़की के साथ शादी हुई थी। दोनों खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही किस्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। घटना की जानकारी प्राप्त करने में जुट गई है।