बीज का वितरण शुरू, किसानों को मिलेगा 50 फीसदी अनुदान

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम के तहत रांची जिले को प्राप्त धान बीज के वितरण की शुरुआत 20 मई को नामकुम प्रखंड के नामकुम लैम्प्स से की गयी। यह योजना कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत स्वीकृत है। बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया।

धान बीज की IR 64 एवं DRRH 2 प्रभेद का वितरण विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधि और पदाधिकारि‍यों की उपस्थिति में 10 किसानो के बीच किया गया। इस दौरान कोरोना के दिशा निर्देश का पालन कि‍या गया। इस वर्ष खरीफ मौसम प्रारंभ के होने के पूर्व ही धान बीज मिलने से किसान खुश दिखे।

नामकुम लैम्प्स को IR-64 प्रभेद का150 क्विंटल और धान बीज प्रभेद DRRH 3 का 40 क्विंटल बीज प्राप्त हुआ है। यह 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के लिए उपलब्ध है।

रांची जिले को 3200 क्विंटल धान बीज का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसे विभिन्न प्रखंडों में लैंम्प्स के माध्यम से वितरण किया जाएगा।

धान के अतिरिक्त मक्का, रागी इत्यादि बीज का भी वितरण भी 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के बीच खरीफ मौसम में किया जाना है।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्या श्रीमती आरती कुजुर, रांची जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नामकुम प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया सह लैम्प्स अध्यक्ष, पंचायत समिति, लैम्प्स प्रबंधक भी उपस्थित थे।