मूकदर्शक बनी रही रेस्‍क्‍यू टीम, ग्रामीणों ने नीलगाय को कुएं से निकाला

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरसोता गांव निवासी सह हरिहरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद बिहारी दुबे के कुंआ में गुरुवार की रात में एक नीलगाय (सांड) गिर गया। इसकी जानकारी रेस्क्यू टीम को दी गयी। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भवनाथपुर से रेस्क्यू टीम के 5 सदस्य पहुंचे। टीम के सभी सदस्य उक्त कुआं से 10 फीट दूर मूकदर्शक बन केवल खड़े थे। रेस्क्यू टीम में ओम प्रकाश उरांव, राकेश कुमार, भोला प्रसाद गुप्ता, रंजित कुमार पासवान शामिल थे।

हरिहरपुर ओपी के एसआई उस्मान शेख, सुरेन्द्र दुबे सहित अन्य जवान भी वहां उपस्थित थे। अंत में ग्रामीणों के प्रयास से रस्सा के सहारे उक्त नीलगाय (सांड) को बाहर निकाला गया। निकाले जाने के कुछ देर बाद वह दौड़ कर अचानक भाग गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रामाकांत मेहता, दृष्टियूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर, मुकेश दुबे, अरुण दुबे, छठु शर्मा, जनेश्वर दुबे, बिंदेश्वर मेहता सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।