बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ विरोध कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • जानमाल की सुरक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

रांची। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रही हिंसा को लेकर पूरे झारखंड में 4 मई को विरोध दर्ज किया गया। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के सभी सांगठनिक 27 जिलों के 394 मंडलों में बंगाल में हो रही हिंसा, लूटपाट के खिलाफ 9062 लोगों ने ऑनलाइन धरना के माध्यम से विरोध प्रकट किया। इसमे पार्टी के सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित जिला और मंडल के कार्यकर्ता शामिल हैं।

सभी ने बंगाल चुनाव के परिणाम के बाद टीएमसी के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, लूटपाट, महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं दुष्कर्म की कड़ी निंदा की। विरोध दर्ज कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को राजनैतिक हिंसा करार दिया। इन घटनाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था कलंकित करने का कार्य बताया। 

वर्मा ने बताया कि हिंसा के खिलाफ सभी जिलों में राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के जानमाल की सुरक्षा की मांग की गयी है। प्रदेश भर में प्रतीकात्मक धरना के माध्यम से विरोध प्रकट किया गया।