झारखंड की उपराजधानी में पुलिस ऐसे करा रही दिशा-निर्देश का पालन

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

दुमका। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए झारखंड सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह लागू करने की अवधि बढ़ा दी है। अब यह 13 मई की सुबह 6 बजे तक लागू है। इस दौरान लोगों से सरकार के दिशा-निर्देश का पालन करने की अपील की जा रही है। इसका उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ सख्‍ती बरती जा रही है।

इस क्रम में कई लोगों से जुर्माना वसूला जा रही है। कई जगह पुलिस-प्रशासन के कर्मी लोगों से दिशा-निर्देश का पालन करने की विनती करते दिख रहे हैं। हालांकि झारखंड की उपराजधानी दुमका में पुलिस का दूसरा चेहरा देखने को मिला। यहां सरकार के निर्देश का उल्‍लंघन करने पर पुलिस वाले लोगों को दंड दे रहे हैं। लोगों की इज्‍जत से खेल रहे हैं।

ऐसे ही एक तस्‍वीर सारठ चौक की सामने आई। यहां पुलिस द्वारा निर्देश का उल्‍लंघन करते पाये जाने पर सरेआम उनसे उठक-बैठक कराया जा रहा है। इस दौरान लोगों को दिशा-निर्देश का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जरूरी चीजों को छोड़कर सभी तरह की दुकाने बंद रखने और घर पर सुरक्षित रहने की बात कही जा रही है।