कायस्थ एक इनसाईक्लोपीडिया अनकही कहानियों का लोकार्पण

देश नई दिल्ली
Spread the love

नयी दिल्ली। अंग्रेजी और हिंदी में कायस्थ एक एनसाइक्लोपीडिया अनकही कहानियों नामक पुस्तक ऑनलाइन लोकर्पण किया गया। कायस्थ इनसाइक्लोपीडिया भारत के 21 राज्यों में दो वर्षों में किए गए अनुसंधान का परिणाम है। इसके लेखक उदय सहाय है भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं। उनकी सहयोगी लेखिका अमेरिका में क्लीवलैंड विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाली प्रोफेसर पूनम बाला है।

पुस्तक का हिंदी में अनुवाद गांधी शांति संस्थान के वर्तमान सचिव और पत्रकार अशोक कुमार द्वारा किया गया है। इस इनसाईक्लोपीडीया की एक प्रति की कीमत 3000 रुपये है।

पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर आरके सिन्हा (पूर्व राज्यसभा भाजपा सांसद), सुबोधकांत सहाय (पूर्व कांग्रेस कैबिनेट मंत्री), दीपक प्रकाश (भाजपा सांसद राज्यसभा), बिस्वाल सारंग (स्वास्थ्य मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार), जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, नीरज दफ्तुआर (सीएम हरियाणा के प्रमुख ओएसडी) और जितेंद्र सिंह, प्रदीप माथुर (विधायक मथुरा) अमिताभ सिन्हा (पूर्व भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता), समीर गुप्ते (अखिल भारतीय चंद्रसेनीय कायस्थ महासभा), आर अरुणाचलम (अखिल भारतीय मुदालियार कायस्थ महासभा), डीवी कृष्ण राव (अखिल भारतीय कर्णम कायस्थ महासभा), आंध्र प्रदेश, सरूप चंद्र घोष (अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम बंगाल), और स्वप्ननील बरूआ (अखिल भारतीय कायस्थ महासभा असम) शामिल थे। समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री और बॉलीवुड के सुपर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए।

इस अवसर पर लेखक उदय सहाय ने कहा कि यह पुस्तक एक सामुदायिक अध्ययन है। कई शताब्दियों में फैली कायस्थों की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने का इरादा रखती है। सह-लेखिका सुश्री पूनम बाला ने बताया कि कैसे पुस्तक ने प्रकाशन के पहले ही अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, जापान, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, यूएई और भारत के 21 राज्यों में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।