एक महीने में कोरोना से विधानसभा सचिवालय के कई कर्मि‍यों की मौत

झारखंड
Spread the love

रांची। कोरोना से झारखंड विधानसभा सचिवालय के कई अधिकारी/कर्मियों का पिछले एक माह में असामयिक निधन हो गया।

स्वर्गीय दीपक कुमार शुक्ला विधानसभा सचिवालय में निजी सहायक के रूप में कार्यरत थे। उनका देहांत 21 अप्रैल, 2021 को रांची के रामप्यारी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से हुआ। 

स्वर्गीय मनोहर लकड़ा विधानसभा सचिवालय में अवर सचिव के रूप में कार्यरत थे। कोरोना से संक्रमित होकर 26 अप्रैल, 2021 को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय राजेश कुमार पांडेय प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने 30 अप्रैल, 2021 को गंभीर कोरना से जंग लड़ते हुए राज अस्पताल में दम तोड़ा।

स्वर्गीय मनोज कुमार मार्शल के पद पर कार्यरत थे। पटना के एक अस्पताल में पेट की गंभीर बीमारी के कारण उनका देहांत 14 मई, 2021 को हुआ।

झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिकारी और कर्मियों के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। झारखंड विधानसभा अध्‍यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, सभा सचिव महेंद्र प्रसाद, अपर सचिव विनय कुमार सिंह, संयुक्‍त सचिव मधुकर भारद्वाज, विशेष कार्य पदाधिकारी अतुल कुमार, उप सचिव सरोज कुमार, अवर सचिव राव दीपेंद्र, सहित सचिवालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मि‍यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर इन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।