झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। ऐसे में इसने सैकड़ों लोगों को असमय काल के गाल में झोंक दिया। कोल्हान विश्व विद्यालय के पूर्व वीसी डॉ आरपीपी सिंह का निधन कोरोना से हो गया। कुछ दिनों पूर्व वो कोरोना पॉजिटिव हुए थे फिर बाद में निगेटिव हो गये थे। यहां बता दें कि वे कैंसर पेशेंट भी थे। शनिवार की रात हेल्थ इश्यू होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रस्ते में ही उनका निधन हो गया।
उनके निधन पर राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख और शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि आरपीपी सिंह एक कुशल शिक्षाविद रहे हैं। उन्होंने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान कायम की। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।