इस शहर में धोनी ने खरीदा करोड़ों का आलीशान घर, हैं बसने को तैयार

खेल
Spread the love

धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2011 का वनडे विश्व कप, 2007 का टी-20 विश्व कप और साल 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल में तो अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया, साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी कप्तानी में काफी सफलता प्राप्त की थी।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को महाराष्ट्र शहर काफी रास आ गया है। मुंबई में तैयार हो रहे घर के बाद माही ने पुणे में भी अपना एक आशियाना बना लिया है। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में धोनी ने नया घर खरीदा है। बता दें, कि कई शहरों में धोनी के घर है, हालांकि वह रांची में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं।

चेन्नई को दिलाना चाहेंगे आईपीएल 2021 का ख़िताब
धोनी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे और उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। चेन्नई ने अपने खेले 7 मुकाबलों में से 5 मैचों में जीत दर्ज कर ली थी।

हालांकि, कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया था और अब आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच सितंबर-अक्टूबर में यूएई में खेले जाएंगे। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार आईपीएल का खिताब दिलाना चाहेंगे।