चक्रवाती तूफान ने तोड़ा रांची में बारिश का 31 साल का रिकॉर्ड, जानें कहां क‍ितनी हुई वर्षा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • बीते 24 घंटे में चाईबासा में हुई सर्वाधिक वर्षा

रांची। चक्रवाती तूफान के कारण रांची में पिछले 31 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। सबसे अधिक बारिश चाईबासा में रिकॉर्ड की गई। रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक मई महीने में एक दिन में रांची में अब तक सबसे अधिक बारिश 72.2 मिली रिकॉर्ड की गई थी। यह बारिश 17 मई, 1990 को हुई थी। चक्रवाती तूफान के यह रिकॉर्ड 27 मई, 2021 को टूट गया। केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रांची में 151 मिली मीटर बारिश हुई।

केंद्र ने विभिन्‍न जिलों में होने वाली बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है। इसके मुताबिक सर्वाधिक बारिश चाईबासा में हुई। यहां 208.7 मिली मीटर बारिश हुई है। तमाड़ का कांची नदी पर बना हाराडीह बुढ़ाडीह पुल भारी बारिश में ध्वस्त हो गया है।

हाराडीह बुढ़ाडीह पुल

इलाकावार रिकॉर्ड की गई बारिश

जगहबारिश मिली मीटर में
चाईबासा207.8
मांडर182.2
रांची151.0
चक्रधरपुर136.6
तोरपा116.0
कुड़ू108.4
जमशेदपुर (एमओ)108.1
खरसावां107.0
नीमडीह99.4
रामगढ़93.6
जमशेदपुर89.6
चांडिल82.4
चतरा80.5
मनातू78.5
हरिहरगंज76.3
हिंदगीर76.2
सिलाईचक68.5
कोनेर68.2
चंद्रपुरा65.0