भोजपुरी वीडियो ‘नाच झरेला कमर लचका के’ हुआ रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

पटना। भोजपुरी म्यूजिक वीडियो गाना ‘नाच झरेला कमर लचका के’ मां शक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाने का ऑडियो पहले ही रिलीज किया गया था। दर्शकों ने इसे पसंद किया गया था। इसके बाद गाने का वीडियो बना कर रिलीज किया गया। गाने को विक्की बबुआ और शिल्पी राज ने आवाज दी है।

भोजपुरी दर्शकों की चाह के अनुरूप इस गाने को भी तैयार किया गया हैं। गाने का वीडियो और ऑडियो मनोरंजक और आकर्षक अंदाज में बनाया गया हैं। इसमें प्रोमिला घोष द्वारा किये गये डांस दर्शकों को आकर्षित करते हैं।

इस गाने के निर्माता प्रशांत सिंह, निर्देशक सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं। डीओपी बंटी कुमार व कुंदन राज, एडिटर प्रशांत सिंह, डिजिटल हेड कमलेश कुमार, म्यूजिक डायरेक्टर रवि राज देवा, गीतकार नितेश ठाकुर, गायक विक्की बबुआ व शिल्पी राज, अभिनेत्री प्रोमिला घोष है।