मुंबई। भोजपुरी फिल्म मोर पिया हरजाई का ट्रेलर प्रिया वीडियो भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। फिल्म को अनिल कमल चौहान ने निर्देशित किया है। यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी। हालांकि लॉकडाउन और कोरोना संकट के कारण रिलीज नहीं की जा सकी। इस साल भी समस्या बनी रही, पर इसे रिलीज करने का निश्चय किया गया।
आपको बता दें अनिल कमल चौहान ने बताया कि यह एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है। इसमें दर्शकों को मधुर गीत संगीत, रोमांस, एक्शन कॉमेडी व फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगी।
परमेश्वर फिल्म्स व ए3 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में संजय भट्ट, अजीत सिंह, अंतरा शर्मा, प्रियंका मेहरा, आनंद मोहन, अली खान व अन्य ने अभिनय किया है। फिल्म में ग्लोरी मोहंता के दो आइटम सॉन्ग भी है। कुल 9 गाने हैं। गुंजन सिंह, मोहन राठौर, अलोक कुमार, अमित सिंह एम्मी, इंदु सोनाली, अंतरा सिंह प्रियंका, अमृता दीक्षित ने अपनी आवाज दी है।
गीतकार पंकज प्रियदर्शी हैं। अशोक सिन्हा व डॉ कुमार रौशन ने गीतों को लिखा है। इसके निर्माता शैलेंद्र कुमार पंडित व सूजय कुशवाहा हैं। निर्देशक अनिल कमल चौहान, संगीत निर्देशक अभिषेक चौधरी, डीओपी अमिताभ चन्द्रा और मनीष मुस्कान हैं। प्रिया वीडियो द्वारा ट्रेलर जारी होने के बाद बहुत जल्द फिल्म भी रिलीज की जाएगी।