अनिल बेदाग
मुंबई। इन दिनों सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर फिल्में दर्शकों की पहली पसंद हैं। ऑडिएंस की रूचि को देखते हुए एक सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर फिल्म ‘बेबी काजल’ हिन्दी सहित तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने जा रही है।

तमिल में इसका नाम कंमनी पप्पा है, जबकि हिंदी में बेबी काजल। तेलगु, मलयालम और कन्नड़ में इसका नाम कंमनी है। यह एक सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर फिल्म है। इसका म्यूजिक राइट जी म्यूजिक ने खरीदा है।
आपको बता दें कि फिल्म कंमनी पप्पा का फर्स्ट लुक पोस्टर मास्टर और मुम्बईकर उपेना, मशहूर एक्टर विजय सेथुपथि द्वारा रिलीज किया गया था। इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया है, जिसे काफी देखा जा रहा है। इस फिल्म में म्यूजिक का स्कोप भी है। इसका गाना नन्ही परी काफी अच्छा है।
एसएमएस पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह एक सस्पेन्स, थ्रिलर और हॉरर फिल्म है। इसकी को-प्रोडक्शन कंपनी का नाम है वनजकशी क्रिएशन्स। निर्माता सुंदर जी और राजेंद्र प्रसाद हैं। लेखक निर्देशक श्री मनी हैं। इसके संगीतकार श्री साई देव वी, कैमरामैन एमए राजादुराई, एडिटर कम्बुम मूर्ति हैं।
इसके मुख्य कलाकार थमन कुमार (हीरो), बेबी मानशवी, मिया श्री (हीरोइन), सिंगम पुली, कोट्टाची, लॉरेंस (शिवम विलेन) हैं। इस फिल्म को दुनिया भर में मई 2021 के अंतिम सप्ताह में रिलीज किया जाएगा।
जानकारी हो कि थमन कुमार (हीरो) ने 10 से ज्यादा तमिल फिल्मों में काम किया है। मिया श्री (हीरोइन) ने तमिल और मलयालम में 5 से अधिक फिल्मो में अभिनय किया है। बेबी मानशवी भी साउथ इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। शिवम ने भी तमिल की दस फिल्मों में काम किया है। डायरेक्टर श्री मनी की यह पहली फिल्म है। हालांकि उन्होंने साउथ के मशहूर निर्देशक रघु राज को असिस्ट किया है। इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई और कोडाईकनल में 45 दिनों तक की गई है।