रांची रेल डिवीजन में फिर बंद हो सकती हैं कुछ ट्रेनें

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची रेल डिवीजन में एक बार फिर कुछ मेल व पैसेंजर ट्रेनें चलनी बंद हो सकती हैं। कोरोना के बढ़ते मामले व रेल कर्मियों के लगातार कोरोना संक्रमित होने की वजह से रेल मंत्रालय ने सभी जोन को पत्र लिखा है। इसी पत्र के आलोक में दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय ने रांची रेल डिवीजन से भी वर्तमान में चल रही ट्रेनों के बारे में जानकारी मांगी है।

रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या, ट्रेनों में यात्रियों की वेटिंग लिस्ट और संक्रमित कर्मियों की जानकारी मांगी गई है। अधिकारी ने बताया कि जिन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या उपलब्ध सीट से कम है, उस ट्रेन को रेलवे कुछ दिनों के लिए बंद करने पर विचार कर सकता है। रांची रेल डिवीजन से 66 जोड़ी में से 41 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन हो रहा है।