शोक की लहर: नहीं रहे बिहार के वरिष्ठ पत्रकार सुकांत नागार्जुन

बिहार
Spread the love

पटना: जनकवि नागार्जुन के पुत्र और वरिष्ठ पत्रकार सुकांत नागार्जुन का निधन पटना में हो गया। सुकांत नागार्जुन स्वयं भी लेखन और पत्रकारिता से जुड़े रहे थे। वे एक हिंदी दैनिक के स्थानीय संपादक भी रह चुके थे। उसके बाद सुकांत नागार्जुन, विभिन्न समाचार माध्यमों और पत्र-पत्रिकाओं में लेखन और सहभागिता कर रहे थे।

उनका निधन आज दोपहर पटना में उनके राजीव नगर के निवास पर हुआ। सुकांत नागार्जुन के निधन के बाद साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। लोगों ने उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। सुकांत काफी काफी विनम्र व्यक्तित्व के थे।