weather alert

Jharkhand : कल से चलेगी आंधी, इन जिलों में होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में कल से तेज गति से हवा (आंधी) चलेगी। कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। राज्‍य में अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने बुधवार को जारी बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 29 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां जिले में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

30 अप्रैल और 1 मई को राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है।

2 मई को राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां जिलों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं घर जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

केंद्र के मुताबिक 3 और 4 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।