पोटका के पूर्व विधायक सनातन मांझी का कोरोना से निधन, सीएम ने शोक जताया

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के पोटका विधानसभा के पूर्व विधायक सनातन मांझी का निधन गुरुवार को कोरोना से गया। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताया है।

सनातन मांझी का इलाज कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट में चल रहा था। वे कोरोना पॉजिटिव भी थे। आज उनका निधन हो गया। वे पोटका विधानसभा से दो बार निर्दलीय विधायक रहे। वर्तमान में झामुमो पार्टी से भी जुड़े थे। उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों मे शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोटका के पूर्व विधायक सनातन मांझी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से झारखंड ने एक कुशल और अच्छे राजनीतिज्ञ को खो दिया है। उनका व्यक्तित्व और  विचार राज्यवासियों के लिए प्रेरणा का   काम करता था। वे समाज के बेहतर मार्गदर्शक थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना ईश्वर से की है।