कोविड हेल्थ सेंटर में योगदान नहीं देने वाले 5 चिकित्सकों पर होगी प्राथमिकी

झारखंड
Spread the love

  • आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं दंड प्रक्रिया संहिता की धाराओं के तहत की जाएगी प्राथमिकी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सदर अस्पताल के डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेंटर (DCHC) में योगदान नहीं करने के कारण 5 चिकित्सकों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इन चिकित्सकों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं दंड प्रक्रिया संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इन पर होगी प्राथिमिकी दर्ज

1. डॉ नरेन्द्र तिवारी, सदर अस्पताल  रांची

2. डॉ शिशिर विनायक, सदर अस्पताल रांची

3. डॉ विकास कुमार गुप्ता, सदर अस्पताल रांची

4. डॉ हेमलता तिग्गा, सदर अस्पताल रांची

5. डॉ अनुजा साधना कच्छप, सदर अस्पताल रांची