गिलगित-बाल्तिस्तान सह‍ित देश के कई राज्यों में आज और कल भारी वर्षा का अनुमान

देश नई दिल्ली मौसम
Spread the love

  • अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा के चलने के संकेत

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में आज और कल भारी बारिश होने का अनुमान हैं। कुछ राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा चलने के संकेत भी है। मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने यह जानकारी दी है।

अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन

28 अप्रैल : केरल एवं माहे के अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम एवं मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तेलंगाना, जम्मू, कश्मीर, लद्वाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, सौराष्ट्र एवं कच्छ, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के चलने का अनुमान है।

केरल एवं माहे के अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।

29 अप्रैल : असम एवं मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा के अलग अलग स्थानों पर बादल गरजने, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने के संकेत हैं। उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल एवं माहे में और जम्मू, कश्मीर, लद्वाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात राज्य, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने का अनुमान है।

राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर आंधी/धूल भरी हवा ( 40-50 किमी प्रति घंटे की गति) का अनुमान है। केरल एवं माहे के अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।

30 अप्रैल : असम एवं मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा के अलग अलग स्थानों पर बादल गरजने, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चल सकता है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, तेलंगाना, केरल एवं माहे में और जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के उप-हिमालयी क्षेत्र, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात राज्य, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराइकल और लक्षद्वीप में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज हवाओं ( 30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के बहने का अनुमान है।

राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर आंधी/धूल भरी हवा ( ( 40-50 किमी प्रति घंटे की गति) का अनुमान है। असम एवं मेघालय के अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।

1 मई : असम एवं मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा के अलग अलग स्थानों पर बादल गरजने, तेज हवा ( 40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चल सकता है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, तेलंगाना, केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर जबकि जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के उप-हिमालयी क्षेत्र, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवा ( 30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने का अनुमान है।

राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर आंधी/धूल भरी हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) का अनुमान है।