झारखंड में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने गई पुलिस पर हमला, देखें वीडियो

अपराध झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उनपर पत्थर से हमला किया। किसी तरह पुलिस के जवान अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहें।

जानकारी हो कि झारखंड सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिले के नीमडीह में एक सार्वजनिक कार्यक्रम होने की सूचना पुलिस को मिली। इसमें ग्रामीणों की काफी भीड़ थी। कोरोना गाइडलाइंस के मद्देनजर कार्यक्रम को बंद कराने पुलिस गई थी। वहां ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले के बाद पुलिस किसी तरह जान बचाकर भागी।