रांची। झारखंड में मंगलवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या में और वृद्धि दर्ज की गई। इस दिन पूरे राज्य में 131 संक्रमितों की मौत हो गई। सबसे अधिक 61 लोगों की मौत राजधानी रांची में हुई। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम में 14 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 6020 नये संक्रमित मरीज मिले। राजधानी रांची में 1574 मरीज मिले। नए मामले मिलने के साथ ही झारखंड में 213414 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 51252 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 159916 मरीज ठीक हो गये हैं। अब तक 2246 लोगों की मौत हो चुकी है।
देखें विस्तार से
