उग्रवादियों की शिकायत करने गया था पुलिस को, लौटते समय मारी गोली

अपराध झारखंड
Spread the love

​​​​​​​लातेहार। उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत करने मुंशी थाना गया था। वहां से लौटते समय उसे गोली मार दी गई। मुंशी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह मामला झारखंड के लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बरैनी गांव का है। यहां पुल निर्माण में लगे मुंशी विष्णु देव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की देर रात की है। मुंशी उग्रवादियों के खिलाफ थाना में लेवी मांगने की शिकायत का आवेदन देने गया था। वापस लौटते वक्त बदमाशों ने उसे बीच रास्ते में 6 गोली मारी।

घटना के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मुंशी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह उग्रवादी घटना है या किसी अपराधी संगठन ने वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।