चाईबासा। झारखंड में नक्सलियों ने लैंड माइन ब्लास्ट किया। इस घटना में पुलिस के 3 जवान शहीद हो गये हैं। तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए रांची लाया गया है। विस्फोट के बाद से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी राजीव रंजन सिंह, एसपी अजय लिंडा समेत पुलिस के जवान घटनास्थल पहुंच चुके हैं।
घटना पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोपलो थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह घटी। डीजीपी नीरज सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। घायलों को हेलिकॉप्टर से रांची लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल तीनों जवान झारखंड जगुआर के एसाल्ट ग्रुप 11 के हैं।
जानकारी के मुताबिक झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान में थे। इस दौरान हुए लैंड माइन विस्फोट में हो गया। इसमें दो जवान की मौके पर ही शहीद हो गये।
शहीद जवान
- हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा)
- कांस्टेबल हार्डवर शाह (पलामू)
- कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा)
घायल
- कांस्टेबल दीप टोपनो (खूंटी)
- कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार)