इस अवैध फैक्‍ट्री में बनती थी इम्पीरियल ब्लू सहित कई विदेशी ब्रांड की शराब

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले में अवैध विदेशी शराब बनाने वाली मिलनी फैक्‍ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यहां इम्पीरियल ब्लू सहित कई विदेशी ब्रांड की शराब बनती थी। गुप्‍त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी में भारी मात्रा में शराब और इससे बनाने वाली सामग्री बरामद हुआ। फैक्‍ट्री संचालक फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक इस बारे में पूरी सिंहभूम के सहायक आयुक्त उत्पाद को गुप्‍त सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर निरीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में परसुडीह थाना अंतर्गत सलगाजुड़ी एवं सोपोडेरा में अवैध शराब बिक्री स्थलों में छापामारी की गयी। सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह (भुइयांडीह) में अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का उदभेदन किया गया।

मौके पर घटनास्थल से भारी मात्रा में शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामग्री सहित बना हुआ अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त किया गया। मिनी शराब फैक्ट्री के संचालक के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।

छापेमारी में ये जब्त

McDowells luxury Whisky 375ml :- 10 पेटी

Imperial Blue Whisky 375ml :- 30 पेटी

Royal Stag Whisky 375ml :- 26 पेटी

KingGold Whisky750ml :- 05 पेटी

बना हुआ रंगीन शराब :- 20.0 लीटर

केरामेल :- 500 ml

रॉयल स्टैग, इम्पीरियल ब्लू एवं मकडोवेल्स का कॉर्क एवं ढक्कन :- 500 पीस

इम्पीरियल ब्लू का स्टीकर :- 20 लीफ

Excise Adhesive Label(EAL) :- 10 लीफ

किंग्सफिशर बियर :- 32 बोतल.

विदेशी शराब :- 70 पेटी (650 लीटर)

बियर :- 20 लीटर