परिवहन विभाग ने 10 वाहन मालिकों को जारी किया बॉडी वारंट

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। परिवहन विभाग ने 10 वाहन मालिकों को बॉडी वारंट जारी किया। उनपर रोड टैक्‍स बकाया है। इसकी सुनवाई अगले महीने तय की गई है। सुनवाई के बाद इस संबंध में आगे का निर्णय लिया जाएगा।

नियम के तहत रोड टैक्स नहीं जमा करने वाले 10 बड़े डिफॉल्टर वाहन मालिकों को जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-नीलाम पत्र पदाधिकारी दिनेश रंजन ने द्वारा बॉडी वारंट जारी किया है। उक्त सभी डिफॉल्टर को 12 अप्रैल को सुनवाई की तिथि दी गई है।

इन वाहन मालिकों के खिलाफ वारंट जारी

तापस कुमार साव, सुनील कुमार साव- ग्राम इचराशोल, बहरागोड़ा, बकाया राशि- 103380/- 

सरदीप कुमार नायक, विजय चंद्र नायक, चांडिल पंचायत रूचप गंगूडीह पुनरबास सरायकेला खरसावां, बकाया राशि- 155836/-(JH05X9954)

इरशाद आलम, कयूम अंसारी, रोड नंबर 3 बीएच एरिया कदमा, जमशेदपुर, बकाया राशि- 96079/-

सरदीप कुमार नायक, विजय चंद्र नायक, चांडिल पंचायत रूचप गंगूडीह पुनरबास सरायकेला खरसावां, बकाया राशि- 54764/- (JH05U4619)

कैलाश महतो, पिता- शिव राम महतो, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम, बकाया राशि- 35952/-

गुरदीप सिंह, पिता- स्व. हरदेव सिंह, 12 कृष्णा पथ, टैंक रोड उलियान, बकाया राशि- 146495/-

मोहम्मद मजहरूल हक, मोहम्मद यूनुस, इंदिरा कॉलोनी, पारडीद मानगो, बकाया राशि- 148197/-

अरविंद कुमार सिंह, हरिहर सिंह, कंचन नगर बर्मामाइन्स, बकाया राशि- 152256/-

गौतम प्रसाद गुप्ता, स्व. ललता प्रसाद गुप्ता, M-32 गंडक अपार्टमेंट, श्रीओम नगर, डिमना चौक, मानगो, बकाया राशि- 147877/-

बृहस्पति राणा, पिता- राधा गोविंद राणा, हाउस नंबर 97E नियर राजलाबंधा नियर कॉलेज हॉस्टल, बहरागोड़ा, बकाया राशि- 99262/-