आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

15 मार्च, 2021

मेष :

खर्च भाव मे चंद्र है। आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा।

वृष :

दिन की शुरुआत अनुकूलता प्रदान करेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे।

मिथुन :

पिता से लाभ संभव है। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना। वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग। किस्मत का साथ मिलेगा। 

कर्क :

धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद नहीं करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना।

सिंह :

समय अनुकूल नहीं है। प्रेम-प्रसंग में जोखिम नहीं लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में नहीं पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। अनजाना भय सताएगा।

कन्या :

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। कष्ट की संभावना। धनहानि और पीड़ा होगी।

तुला :

समय अनुकूल है, पर स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना।

वृश्चिक :

कही घूमने का योग है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंगत से हानि। धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी।

धनु :

मानसिक कष्ट की आशंका। लाभ और पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की आशंका। पराक्रम से सफलता। कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा।

मकर :

सत्कर्म के लिए किये गये प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की आशंका है। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कुसंग से कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा।

कुंभ :

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र और संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी।

मीन :

किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)