आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

11 नवंबर, 2021

मेष

दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। दोस्तों से किसी कार्य में मदद ले सकते हैं। जीवनसाथी से संतुष्ट होंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष

जीवनसाथी को किसी कार्य में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से कुछ सीखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। किसी करीबी से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन

ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है। पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने खर्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। साथ ही आपको अपने आसपास हर चीज पर गौर करने की जरूरत है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क

किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके कैरियर की दिशा में बदलाव ला सकता है। स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा। बेहतर होगा कि जंक फूड खाने से परहेज करें। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से फायदा होगा। भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

कन्या

परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ जरूरी निर्णय फायदा दिला सकते हैं। कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्तदुरुस्त बने रहेंगे। छात्र शांत मन से विचार करें। पूरा ध्यान आपके काम में लगा रहेगा।

तुला

सभी परेशानियां दूर होंगी। किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई नया कोर्स भी ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को उधार में पैसा देने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

वृश्चिक

तरक्की के कई नए रास्ते नजर आयेंगे। कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। टीचर्स का सहयोग मिलेगा। प्रेमीजन के लिए रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। किसी मित्र की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु

बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकते हैं। विचारों से खुश होकर बॉस कोई गिफ्ट दे सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर

पहले किये मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी। इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ

भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्ते मधुर बनेंगे। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। काम में सफलता मिलेगी।

मीन

किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर का महौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।