Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 26 फरवरी, 2024

मेष

अपना काम पूरी ईमानदारी और सतर्कता से करें। आपके निकटतम लोग ही आपका मनोबल गिराने का काम करेंगे। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

वृष

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

मिथुन

रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है। सेहत का ख्‍याल रखें।

कर्क

किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की आशंका है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

सिंह

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

कन्या

आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते है। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते है।

तुला

कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद नहीं करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

वृश्चिक

पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।

धनु

समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे है तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग है। भवन परिवर्तन के योग है।

मकर

अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।

कुंभ

धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते है। मनचाही नौकरी मिलने के आसार है। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी। लोग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

मीन

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।