महिला दिवस पर ट्रेल चला रहा है ‘सुपरस्त्री’ अभियान

देश नई दिल्ली बिज़नेस
Spread the love

नई दिल्ली। महिला दिवस पर लाइफस्टाइल सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म ट्रेल ने लगातार काम करने और चुनौती को सक्सेस स्टोरी में बदलकर आश्चर्यचकित करने वाली महिलाओं को सम्माॉनित करने की योजना बनाई है। ट्रेल का ‘सुपरस्त्री’ अभियान भारत में उन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और उन्हें सलाम करने की पहल है, जो हर रोज इन विविध भूमिकाओं को निभाती हैं।

प्लेटफॉर्म पर 5 दिन तक चलने वाले अभियान में ट्रेल पर गीतिका चक्रवर्ती, अनुषा स्वामी, प्रदिनी सुरा, शिफा मर्चेंट जैसे प्रमुख रचनाकार विभिन्न विषयों पर अपने वीडियो के साथ दिखाई देंगे। इसमें महानतम महिला शख्सियतों के लुक्स को नया स्वरूप देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से लेकर महिलाओं के लिए शक्तिशाली और सकारात्मक कैंपेन चलाया जाएगा। यह बताया जाएगा कि प्रत्येक मां एक सुपर महिला है। इन महिला ट्रेलर्स के साथ सुपरस्त्री सेलिब्रेशन में कुछ पुरुष रचनाकार भी शामिल होंगे, जिनमें क्लिंस वर्गीज और मैसेडोन हैं। ये अपने वीडियो के जरिए बताएंगे कि भारतीय महिलाएं सबसे अच्छी क्यों हैं। भारत की प्रतिष्ठित महिलाओं के लिए एक डांस ट्रिब्यूट करते भी नजर आएंगे।

ट्रेल प्लेटफ़ॉर्म पर ‘डिस्कवरी सेक्शन’ में टॉप प्रदर्शन करने वाली महिला रचनाकारों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिन्हें आप प्रत्येक श्रेणी में रोजमर्रा की प्रेरणा के लिए फॉलो कर सकती हैं। अभियान के समापन पर 8 मार्च को प्लेटफॉर्म की ओर से एक संकलन वीडियो जारी किया जाएगा। इसमें ट्रेल की कुछ सबसे लोकप्रिय महिलाएं होंगी, जो बताएंगी कि क्या उन्हें ‘सुपर स्त्री’ बनाता है।

ट्रेल का सुपरस्त्री अभियान अंग्रेजी, मराठी, हिंदी, बंगाली, कनाड़ा, तेलुगु, तमिल और मलयालम में असंख्य आकर्षक गतिविधियों से भरा एक महिला-केंद्रित उत्सव है। इसका उद्देश्य यूजर्स को रचनात्मक रूप से महिलाओं को उनके जीवन का जश्न मनाने का सही मंच देना है।