रांची। झारखंड की विधायक अंबा प्रसाद हमेशा चर्चा में रहती है। कभी रैली में मोटरसाइकिल चलाती नजर आती है। कभी मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती नजर आती है। महिला दिवस पर विधायक फिर चर्चे में है। वह घोड़ा पर सवार होकर विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंची।
अंबा प्रसाद झारखंड के बड़कागांव की विधायक है। वह हजारीबाग जिले के उग्रवाद प्रभावित केरेडारी प्रखंड के ग्राम पहरा की रहने वाली है। इनके पिता योगेंद्र साव झारखंड सरकार के कृषि मंत्री रह चुके हैं। मां निर्मला देवी भी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक रह चुकी हैं।
अंबा प्रसाद जब अपने गांव पहरा जाती है, तब अपने दादा और दादी के काम में पूरा हाथ बटाती है। अंबा प्रसाद जब कोर्ट परिसर में रहती है तो एक वकील की तरह काम करते दिखती है। अब जब राजनीति में पहुंची है, तब आदर्श नेता की तरह लोगों के बीच रहती है।
