भाड़े के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची मं भाड़े के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पांच जोड़े महिला-पुरुष को हिरासत में लिया गया। सभी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामल में कुछ भी नहीं बता रही है।

यह मामला रांची चुटिया थाना क्षेत्र का है। यहां स्थित पॉश इलाके में सेक्स रैकेट चल रहा था। इस बारे में वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। वहां से पांच महिला और पांच पुरुष को हिरासत में लिया गया है। कई आपत्तिजनक सामान समेत दो बाइक जब्ते किये गये हैं।

एसएसपी को सूचना मिली थी कि यहां एक किराये को मकान में रहने वाली महिला सेक्स रैकेट का संचालन कर रही है। इसके बाद महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में चुटिया थाना पुलिस ने उस घर में छापेमारी की। पकड़े गये पुरुषों में कनक कुमार, सिकंदर, नितेश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार शामिल हैं।

मकान मालिक को चल रहे सेक्सि रैकेट के बारे में भनक तक नहीं थी। वहां रह रहे लोगों को हर दिन यहां आधा दर्जन महिला और पुरुषों के आने जाने से शक हुआ। उसके बाद किसी ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी। सभी महिला को महिला थाना और युवकों से चुटिया थाना में पूछताछ की जा रही है।