मास्क चेकिंग अभियान की रांची में शुरुआत, डीसी ने कई दुकानों का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में मास्क चेकिंग अभियान की शुरुआत 18 मार्च से की गई। रांची उपायुक्त छवि रंजन ने जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित कई दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान डीसी ने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि अपने-अपने दुकान/प्रतिष्ठानों में हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सभी ग्राहकों से भी कराएं। मास्क का हमेशा इस्तेमाल करें। बिना मास्क पहने किसी भी ग्राहक को अपने दुकान/प्रतिष्ठान में प्रवेश की अनुमति नहीं दें। समय-समय पर सेनिटाईज़र का इस्तेमाल भी करते रहें। यही तीन सूत्र हमें कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सबसे कारगर हथियार हैं।

नो मास्क, नो एंट्री का स्लोगन दिया

अभियान की शुरुआत में उपायुक्त ने कई दुकानों का भी निरीक्षण किया। उनके मैनेजर/स्टाफ को इन तीन सूत्रों के पालन के‍ लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जूते/चप्पलों की दुकान, गारमेंट्स/कपड़ों की दुकान, ज्वेलरी/आभूषण, रेस्टॉरेंट/होटल इत्यादि में लगातार सामग्रियों को ग्राहक बार बार छूते हैं। इससे कोरोना के संक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है। इसकी रोकथाम के लिए सेनिटाईज़र का प्रयोग बार-बार किया जाना चाहिए। पंक्तिबद्ध होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी दुकानदारों को ‘नो मास्क, नो एंट्री’ का स्लोगन दिया। उन्होंहने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बिना मास्क के ग्राहकों को दुकान में एंट्री देने पर दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।

डीसी की रांचीवसियों से अपील

रांची डीसी ने सभी रांचीवसियों से सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेनिटाईज़र का समय समय पर इस्तेमाल (SMS) करने की अपील की है। उन्होंंने कहा कि रांचीवसियों के सहयोग से ही जिला प्रशासन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोक पाने में सक्षम हो पाएगा। इन अभियान की शुरुआत के दौरान रांची एसएसपी एसके झा, नोडल पदाधिकारी संजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी राकेश रंजन उरांव, श्रीमती मेरी मड़की, जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रोशन लाल भाटिया समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।