Jharkhand : फिर बारिश के संकेत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई इलाकों में लगातार दो दिन बारिश हुई। इसके बाद रविवार को आसमान साफ हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में फिर बारिश होने के संकेत मिले हैं। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने अपने 14 मार्च को बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 15 से 18 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। राज्य में अगले दो-तीन दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

केंद्र के मुताबिक 19 और 20 मार्च को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्‍य के कई इलाकों में दर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्‍थानों में गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई।

सबसे अधिक 24.0 मिलीमीटर बारिश तोरपा में दर्ज की गई। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 33.0 डिग्री और डालटेनगंज का 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।