सदन से सड़क तक जनता के सवालों से भाग रही हेमंत सरकार : भाजपा

झारखंड
Spread the love

  • धरना स्थल का स्थान बदलकर कर रही लोकतंत्र की हत्या

रांची। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार जनता के सवालों से भाग रही। यह सरकार सवालों का जवाब ना तो सदन में दे पा रही और ना सड़क पर सवालों को सुनने को तैयार है। राज्य सरकार का रवैया निरंकुश और लोकतंत्र विरोधी है।

श्री प्रकाश ने कहा कि लोकतंत्र में धरना, प्रदर्शन जनता का मौलिक अधिकार है। इसका गला घोंटने का प्रयास राज्य सरकार कर रही। उन्होंने कहा कि राजभवन या मोरहाबादी के पास धरना देकर राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता या संस्थाएं अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से रखते हैं। यह सरकार धरना स्थल को शहर से बाहर पुंदाग में निर्धारित कर दी है, जो सर्वथा अनुचित और अव्यवहारिक है।

श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा की महानगर इकाई ने 4 मार्च से राजभवन के पास अपनी मांगों के लिये धरना कार्यक्रम निश्चित किया था। इसकी घोषणा के बाद सरकार ने ऐसे निर्णय लिये हैं। उन्‍होंने जनहित में लोककल्याणकारी निर्णय लेने की मांग की।