फरवरी में 1.13 लाख करोड़ का जीएसटी की वसूली, झारखंड का राजस्‍व 12 फीसदी बढ़ा

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। फरवरी-2021 में 1,13,143 करोड़ रुपये के सकल जीएसटी राजस्व की वसूली हुई। इसमें सीजीएसटी 21,092 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 27,273 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 55,253 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर वसूली गई 24,382 करोड़ रुपये की राशि सहित), 9,525 करोड़ रुपये की उपकर राशि (वस्तुओं के आयात पर वसूल की गई 660  करोड़ रुपये की राशि सहित) शामिल है। झारखंड के राजस्‍व संग्रह में 12 फीसदी की वृद्धि की गई है।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में सीजीएसटी से 22,398 करोड़, एसजीएसटी से 17,534 करोड़ रुपये का निपटान किया। इसके अलावा, केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 50:50 के अनुपात में आईजीएसटी तदर्थ निपटान के रूप में 48,000 करोड़ रुपये का निपटान भी किया है। फरवरी, 2021 में नियमित निपटान के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा अर्जित कुल राजस्व इस प्रकार है- सीजीएसटी के लिए 67,490 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 68,807 करोड़ रुपये।

जीएसटी राजस्व में वसूली की वर्तमान प्रवृत्ति के अनुरूप फरवरी 2021 में पिछले साल के इसी माह की तुलना में जीएसटी राजस्व 7 प्रतिशत अधिक रहा। पिछले साल फरवरी की तुलना में इस माह के दौरान वस्तुओं के आयात से प्राप्त राजस्व 15 प्रतिशत अधिक रहा। घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से प्राप्त राजस्व 5 प्रतिशत ज्यादा रहा।

जीएसटी राजस्व लगातार पांचवी बार एक लाख करोड़ को पार किया। महामारी के बावजूद फरवरी के महीने में राजस्व संग्रह लगातार तीसरी बार 1.1 लाख करोड़ को पार कर गया। यह आर्थिक सुधार और अनुपालन में सुधार के लिए कर प्रशासन द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों के प्रभाव का एक स्पष्ट संकेत है।

फरवरी 2021 के दौरान जीएसटी राजस्‍व में राज्‍यवार बढ़ोतरी

 राज्यफरवरी- 20फरवरी- 21बढ़ोत्तरी
1जम्मू और कश्मीर316.17329.894%
2हिमाचल प्रदेश620.69663.127%
3पंजाब1,228.941,299.376%
4चंडीगढ़172.37148.5-14%
5उत्तराखंड1,280.931,181.13-8%
6हरियाणा5,266.435,589.816%
7दिल्ली3,834.753,727.46-3%
8राजस्थान2,932.093,223.7010%
9उत्तर प्रदेश5,775.915,996.624%
10बिहार1,120.501,127.991%
11सिक्किम182.65222.3522%
12अरुणाचल प्रदेश48.3661.3627%
13नगालैंड24.9334.8340%
14मणिपुर37.3632.34-13%
15मिजोरम24.8421.06-15%
16त्रिपुरा63.2663.250%
17मेघालय156.57146.5-6%
18असम923.87945.842%
19पश्चिम बंगाल3,941.544,334.9810%
20झारखंड2,070.872,321.0312%
21ओडिशा2,790.163,340.5720%
22छत्तीसगढ़2,274.412,453.108%
23मध्य प्रदेश2,621.032,791.577%
24गुजरात7,215.548,221.2314%
25दमन और दीव94.472.61-97%
26दादरा और नगर हवेली145.41235.0962%
27महाराष्ट्र15,734.6616,103.502%
29कर्नाटक7,413.837,581.452%
30गोवा410.61343.8-16%
31लक्ष्यद्वीप2.140.46-79%
32केरल1,754.121,806.103%
33तमिलनाडु6,426.497,008.219%
34पुदुचेरी158.86158.05-1%
35अंडमान और निकोबार द्वीप समूह36.0123.26-35%
36तेलंगाना3,667.133,636.44-1%
37आंध्र प्रदेश2,563.332,652.573%
38लद्दाख09.06 
97अन्‍य केन्‍द्रशासित प्रदेश145.11134.33-7%
99केंद्र अधिकार क्षेत्र100.14129.0329%
 कुल योग83,581.0288,101.595%

 इसमें वस्‍तुओं के आयात पर जीएसटी शामिल नहीं है।