कांके प्रखंड मुख्यालय में किसान संगोष्ठी सह उद्यान प्रदर्शनी

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी से सटे कांके प्रखंड परिसर में बुधवार को कृषि संगोष्ठी सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उदघाटन विधायक समरी लाल और कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा ने किया। उन्होंने कहा कि कृषि का प्रचार प्रसार गांव स्तर तक होना चाहिए। इससे किसान कृषि तकनीकी की बारीकी को समझ सकेंगे।

जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर केवीके के वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार, भरत महतो और बीएयू के वैज्ञानिक डॉ वीके झा व संजीव कुमार द्वारा कृषि तकनीकी की जानकारी दी गईं। मौके पर बीडीओ शीलवंत भट्ट, सुरेश कुमार बैठा, मदन कुमार महतो, मुकेश कुमार सिन्हा, विरेन्द्र तिवारी, मुखिया एतवा उरांव, विजय उरांव, प्रदीप सरकार बीटीएम, शुक्ला सरकार एटीएम, रेशम कीट उत्पादक अफजल अंसारी, महमूद अंसारी, मोहम्मद सत्तार, सफीउल्लाह अंसारी, बिनोद साहू सहित कृषक मित्रों ने भाग लिए।

कार्यक्रम में प्रखंड के 250 के ज्यादा किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर मलवारी रेशम कीट उत्पाद, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, इफको सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये। संगोष्ठी में उष्कृष्ट फसल प्रदर्शनी के लिए किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 8 किसानों को मृदा स्वस्थ कार्ड भी दिया गया।